Big Akshident:फोरलेन पर बस पलटी, 24 यात्री घायल,7 गंभीर

फोरलेन पर बस पलटी, 24 यात्री घायल,7 गंभीर

शाहपुर-नागपुर से भोपाल जा रही बस फोरलेन पर पलट गई । घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं जिसमें 17 को मामूली चोटें लगी है और 7 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।देर रात तेज रफ्तार यात्री बस पलट जाने से करीब 24 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कर इलाज जारी है । जानकारी के अनुसार नागपुर भोपाल फोरलेन हाईवे पर धापाड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर भोपाल ट्रेवल्स की बस पलट कर पास में बनी एक खाई में जा गिरी ।शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी जिसमें सवार यात्रियों में से 24 यात्री घायल हो गए । 70 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जिसमें से 70 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धापाड़ा जोड़ की है शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.