Betul News:बैतूल: राम नवमी पर शानदार जुलूस का प्रदर्शन, प्रशासन की रही कड़ी निगरानी
बैतूल: राम नवमी पर शानदार जुलूस का प्रदर्शन, प्रशासन की रही कड़ी निगरानी

बैतूल, 6 अप्रैल 2025: राम नवमी के पावन अवसर पर रविवार शाम को बैतूल में हिंदू संगठनों द्वारा एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस गेंदा चौक से शुरू हुआ और बड़ी धूमधाम के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ लल्ली चौक पहुंचा। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। जुलूस के समापन पर लल्ली चौक में भगवान राम की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद इसे विधिवत रूप से समाप्त किया गया। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम के भजनों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। जगह-जगह रंग-बिरंगे झंडे, फूलों की मालाएं और भक्ति संगीत की धुनों ने आकर्षक का केंद्र बना दिया वहीं जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की सतर्कता के कारण जुलूस शांति पूर्ण संपन्न हुआ।
