Betul News:पुरानी रंजिश में युवक घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के मालीपुरा स्थित शंकर मंदिर के पास रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, चिचोली के पटेल मोहल्ला निवासी तनिश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 जून की रात करीब 9:15 बजे वह मालीपुरा स्थित शंकर मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान यश राठौर, गौरव राठौर, पारस राठौर और श्रीयांशु राठौर वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।शिकायत में बताया गया है कि मारपीट के दौरान तनिश राठौर को आंख, हाथ, पैर और पीठ में चोटें आईं। घायल की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.