Betul News:खेत में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में जिंदा जला
खेत में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में जिंदा जला

बैतूल।आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी लालखेडी में आज दर्दनाक हादसा हुआ है आग की चपेट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर आठनेर थाना प्रभारी सर्विनंद धुर्वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। मृतक के परिजन रमेश के द्वारा बताया गया है कि उत्तम मृतक व्यक्ति का नाम भुरूलाल पंद्राम है। उमरी निवासी हैं। गांव के ही राजिक नाम के व्यक्ति के खेत में आग लगी थी जिसे मृतक व्यक्ति के द्वारा बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी लालखेडी में रविवार शाम को खेत में नरवाई की आग की चपेट में आकर बुर्जुग सरपंच के पिता जोगी पंद्राम 58 वर्षीय की मौत हो गई है। घटनास्थल पर आठनेर थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे द्वारा पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर रही है। पुलिस की सूचना मिलने मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग बुझाई है।
पायलट राजेश राने संदीप मानकर आकाश वाडेकर का विशेष सहयोग रहा है। इधर ग्रामीणों ने बताया है कि उक्त मृतक व्यक्ति जो 1 पैर से विकलांग है पास स्थित राजिक के खेत में नरवाई जलाने के लिए आग लगाई थी पड़ोसी किसान मृतक व्यक्ति का भी खेत पास ही था जो कि 1 पैर से विकलांग है जो अपने कुछ कृषि सामग्री जलने से बचाने पहुंचा तभी हादसा हुआ है। पुरे घटनाक्रम में फिलहाल पुलिस टीम जांच कर रही है।। जबकि खेत मालिक राजिक खान फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने कि कोशिश कि जा रही है।
