Betul News:पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का कांग्रेस से मोहभंग सभी दायित्व से दिया इस्तीफा 

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ी 

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का कांग्रेस से मोहभंग सभी दायित्व से दिया इस्तीफा

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ी 

बैतूल पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।विधान सभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी टिकट न देने से नाराज निशा ने कांग्रेस के सभी पद और दायित्वों से मुक्त होने का निर्णय लिया और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नाम इस्तीफा दे दिया है। निशा का कहना है के कांग्रेस में महिला सम्मान के लिए कोई स्थान नही है। कांग्रेस जलता हुआ घर है।गौरतलब है कि हाल ही में निशा को कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता बनाया था इसके अलावा प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी वे निभा रही थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने बाबा साहेब के विचारो के प्रचार प्रसार के लिए पूरा जीवन समर्पित करने का उल्लेख भी किया है। इधर जनवरी में उन्होंने वापस नौकरी में जाने के लिए भी अर्जी लगाई है और आमला में एक स्कूल की भी आधारशिला उनके द्वारा रखी गई है। राजनीति के चक्कर में उलझी निशा की वापसी बतौर डिप्टी कलेक्टर होगी या एक स्कूल की संचालक के तौर पर आगे उनकी पहचान होगी यह जल्द ही साफ होने की संभावना है।बहरहाल निशा अपने इस्तीफे की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.