Betul News:बैतूल मुख्यलय से 10 किलोमीटर दूर जोरों से सज रहा जुआ बाजार
बैतूल मुख्यलय से 10 किलोमीटर दूर जोरों से सज रहा जुआ बाजार

बैतूल। वैसे मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी विभाग लगा हुआ है तो वही जुआरियो ने अपने जेब गर्म करने के लिए भी तरीका ढूंढ निकाला है क्योंकि इन्हें भी पता है कि पुलिस महकमा अभी लोकसभा चुनाव में लगा हुआ है इसका भरपूर फायदा उठाते हुए शहर से 10 किलोमीटर दूर जुआ का बाजार खूब जमकर लग रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात दिन जुआ खेलते हैं और महाराष्ट्र से भी खिलाड़ी पहुंच रहे हैं पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे यह काम पिछले एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी जोरो से चल रहा है क्या पुलिस के सूत्र इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें इस जुआ खेलने वाली जगह का पता नहीं चल पाया या फिर पता होने के बावजूद कार्रवाई करने से कतरा रहे है! वहीं सूत्रों का दावा है कि उसे क्षेत्र की थाना प्रभारी से जुआ चलाने की परमिशन के लिए तगड़ा लेनदेन हुआ है इसका ऑडियो भी अनोखे सच के पास साक्ष के रूप में उपलब्ध है लेकिन ऑडियो की पुष्टि अनोखा सच नहीं करता है हालांकि अगर उस ऑडियो को वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जाए तो शायद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी अब देखना या होगा की खबर प्रकाशित होने के बाद भी क्या जुआ खिलाने वाले या खेलने वालों पर कार्रवाई होती है या फिर यूं ही जुए का बाजार चलता रहेगा!
