Loksabha Elections news:बैतूल जिले में लोकसभा चुनाव में कुल 75.52 प्रतिशत मतदान
बैतूल जिले में लोकसभा चुनाव में कुल 75.52 प्रतिशत मतदान
कलेक्टर ने मतदाताओं एवं अपनी टीम को दी बधाई

बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के लिए मंगलवार को तीसरे चरण में वोटों की आहुतियां डाली जा रही है। तापमान 40 डिग्री के पार होने के बावजूद मतदाताओं का वोट डालने के प्रति रूझान कम नहीं हुआ। इतना जरूर है कि ग्रामीण अंचलों के मतदान केंद्रों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा था, लेकिन सुबह यहां दो घंटे वोट डालने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा।अपने वोटों का महत्व समझते हुए न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण अंचलों में दोपहर 3 बजे तक 59.63 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। मतदान की यही रफ्तार चली तो आंकड़ा शाम 6 बजे तक करीब 70 प्रतिशत पर पहुंचेगा। हालांकि गत लोकसभा चुनाव में लगभग 79 प्रतिशत वोट पड़े थे। लिहाजा इस बार संसदीय क्षेत्र में वोट प्रतिशत गिरने की संभावना दिखाई दे रही है।
मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले के 1581 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में लोकतंत्र की आहूति देने के लिए जिले के लोगों ने इस बार काफी जागरूकता दिखाई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होते ही लोग सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा बुलंद करते हुए मतदान केंद्र पहुंच गए। चूंकि सुबह तापमान कम होने के कारण मतदान केंद्रों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। संसदीय क्षेत्र के आमला, बैतूल, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, हरदा, हरसूद, टिमरनी, मुलताई में सुबह के दो घंटे बंपर मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि संसदीय क्षेत्र में सुबह के दो घंटे में करीब 16 प्रतिशत और अगले दो घंटे में 11 बजे तक 32.65 प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद दोपहर 11 से 1 बजे तक केवल 14 प्रतिशत मतदान में बढ़ोत्तरी हुई। इस दौरान धूप अधिक होने से कुछ मतदान केंद्र सूने थे, लेकिन भीड़ कम होने के कारण शेष मतदाता धूप में भी मतदान करने में रूचि दिखाते रहे।में विवाद भी चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना दोपहर तक किसी बड़ी घटना की जानकारी नहीं मिली, लेकिन बैतूल के अर्जुन वार्ड में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबर। बताया जाता है कि अर्जुन वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता बूथ के पास भीड़ लगाकर बैठे थै। इसी दौरान कांग्रेस नेता ऋषि दीक्षित और शेख असलम यहां पहुंचे, इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद होने लगा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अलग किया। दूसरी तरफ चुनावी ड्यूटी में तैनात मुलताई विधानसभा के दतोरा और बाह्मणवाड़ा में दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज कराना पड़ा। जबकि आमला विस के बगडोना में भी एक कर्मचारी की तबीतय बिगड़ी है।
समस्याओं को लेकर चुनाव का बहिष्कार
संसदीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की भी जानकारी मिल रही है। हमारे आमला संवाददाता दुर्गाप्रसाद जौंजारे के मुताबिक तहसील के रिखड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन 800 मतदाता वाले इस गांव में दोपहर तक एक भी वोट नहीं डाला गया।
बोड़ना के ग्रामीणों ने रोड़ की मांग को लेकर लोकसभा निर्वाचन मैं मतदान करने का बहिष्कार

बैतूल। बैतूल विधानसभा के ग्राम बोड़ना के ग्रामीणों ने लोकसभा निर्वाचन के मतदान का विरोध किया है कुल 653 मतदाता जिसमें पुरूष 331एवं महिला 322 मतदाता हैं ग्रामीणों का कहना है कि बोड़ना से लेकर बगवाड़ तक की सड़क कच्ची है जिसके चलते वर्षा कल व अन्य समय में ग्रामीणों को बैतूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस सड़क की ग्रामीण काफी समय से मांग करते आ रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार चुनाव के टाइम पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है परंतु चुनाव के बाद बातों को भुला दिया जाता है 5 सालों से कभी भी इस गांव में संसद नहीं आए कभी भी उन्होंने इस गांव की शुद्ध नहीं दी जिसके चलते आज सभी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए अपने मतदान का उपयोग नहीं किया प्रशासन की तरफ से तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों ने आकर ग्रामीणों को समझाइए परंतु ग्रामीणों ने अपने निर्णय को अटल रखा और शाम 4:00 बजे तक यहां पर किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया मतदान केंद्र से मिलीं जानकारी के अनुसार केवल यहां पर 11 मतों का उपयोग किया गया जिसमें शासकीय एवं ग्राम कोटवार द्वारा मत का उपयोग किया है
कई जगह ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली है। मतदाताओं की आपत्ति के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दूसरी ईवीएम लगाई गई। ईवीएम खराब होने की पहली जानकारी बैतूल के विनोबा वार्ड स्थित 126 बूथ क्रमांक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मिली है।
यहां सुबह 7.30 बजे ईवीएम बंद हो गई। एसडीएम को जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान आधा घंटा मतदान प्रभावित हुआ। दूसरी मशीन लगाने के बाद मतदान शुरू हो पाया। इसके अलावा बैतूल के सुभाष स्कूल में भी ईवीएम खराब होने पर मतदान प्रभावित हुआ है। मुलताई क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर भी ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली है।
