Betul News: बिना रॉयल्टी के चल रहे रेता के अवैध डफर

बिना रॉयल्टी के चल रहे रेता के अवैध डफर

Oplus_0

बैतूल। जिले में वैसे तो खनिज के माईनिंग अधिकारी हूकार भरते फिरते हे की कही भी जिले अवैध रेत का काम नही चल रहा है लेकिन अगर धरातल पर जब वास्तविक स्थिति देखी जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा की किस तरह से माईनिंग अधिकारियों की मिलीभगत से रेत के अवैध डंपर चल रहे हैं खनिज विभाग को इस बात की पूरी जानकारी होने के बाद भी की बिना रॉयल्टी के डंपर रोज देर रात गुजरते जिसे यह स्पष्ट खुलासा करता है कि इस पूरे रेत माफिया को संरक्षण देने के लिए खनिज विभाग के कुछ अधिकारी दिन रात लगे होते हैं कई वर्षों से बरगद की जड़ों के समान बैतूल जिले में पदस्थ है उनके स्थानांतरण भी नहीं हो रहा है इन्होंने अपनी जड़े इतनी मजबूत कर ली है कि रेत माफिया को खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं और मध्य प्रदेश शासन को करोड़ों रुपए का राजस्व का बट्टा लगा रहे हैं वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात शाहपुर से बैतूल की और डंपर जो बीना रॉयल्टी के धड़ल्ले से चल रहे हैं!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.