Big breking News:ASI मैडम सिपाई संग फरार: चुनाव ड्यूटी के बाद से नहीं लौटे, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, IG ने किया सस्पेंड

ASI मैडम सिपाई संग फरार: चुनाव ड्यूटी के बाद से नहीं लौटे, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, IG ने किया सस्पेंड

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला एएसआई और आरक्षक फरार हो गए। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। फिलहाल दोनों ही पुलिसकर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला एएसआई और आरक्षक की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की, चुनाव ड्यूटी करने के बाद वापस ही नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए।महिला एएसआई की कंपू थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खबर है कि दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। IG ने कहा कि बिना बताए चले गए, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अगर शादी करनी थी तो उनके समक्ष आकर पेश होना था, उन्हें इसकी जानकारी देनी थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.