Betul News:सावधान! कहीं आपके घर तो नहीं पहुंच गया ‘कैप्टन गोगो
सावधान! कहीं आपके घर तो नहीं पहुंच गया ‘कैप्टन गोगो

बैतूल।आपका बेटा, भाई या घर का कोई सदस्य आजकल खुद में ही खोया रहता है, आकेले रहना उसे पसंद है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अच्छी तरह से पड़ताल कर लें, कहीं आपके घर पर ‘कैप्टन गोगो’ ने दस्तक तो नहीं दे दी है।देखने में मामूली सा कागज नजर आने वाले इस कैप्टन गोगो में ही युवा अब गांजा भरकर पी रहे हैं। जिस प्रकार युवाओं की भीड़ इन कागजों को खरीद रही है, उससे साफ पता चलता है कि ग्रामीण अंचलों एवम सतपुड़ा की वादियों वाला शहर जो मिनी पचमढ़ी कहलाने वाले शहर में नशे के सौदागर अपनी पैठ जमा चुके हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन इससे पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।
गोगो को खरीदने वालों में किशोर-युवा वर्ग सबसे जादा खरीदार
इन वर्जिन पेपर को खरीदने वाले सबसे ज्यादा 14 साल के किशोर से लेकर 20 साल तक के युवा हैं। फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जगत सिंह तेवतिया भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पिछले कुछ समय से 14 से 20 साल तक के बीच नशे की लत का ग्राफ बढ़ा है।देखने में मामूली सा कागज नजर आने वाले इस कैप्टन गोगो में नशे में प्रयोग होने वाले इस बारीक कागज की जानकारी मिली तो कई दिनों तक शहर की प्रमुख पान की दुकानों पर नजर रखी गई। कागज की यह पैकिंग छिपाकर रखी जाती हैं।सिर्फ मांगने पर ही ग्राहक को यह सामान दिया जाता है। पहचान छिपाकर जब एक दुकानदार को भरोसे में लेकर उससे बात की तो दुकानदार ने कई ब्रांड के बारीक पेपर दिखाए। कैप्टन गोगो बहुत ही बारीक पारदर्शी कागज है। इसका पैक बाजार में 10 रुपये में मिलता है।पीले रंग की पैकिंग में बारीक कागजों की संख्या दो होती है। इसमें एक मोटे कागज की स्ट्रीप भी होती है। बारीक कागज को रोल करके गांजे को भरकर इसे सिगरेट का रूप दिया जाता है।
ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बैतूल मोटे कागज की स्ट्रीप को रोल करके फिल्टर बनाया जाता है। बारीक और मोटे कागज दोनों के सिरों पर लगी गोंद इसे आसानी से चिपका देती है। इसके अलावा मेड इन फ्रांस की ओसीबी वर्जिन पेपर पैकिंग भी उपलब्ध है। वर्जिन पेपर नामक मेड इन फ्रांस की यह पैकिंग 10 से 15 रुपये में बेची जाती है।नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। शहर में इस प्रकार बारीक पेपर की खाली सिगरेट और कागज की बिक्री वाकई चौंकाने वाली बात है। क्या इस पर अब नजर रखी जाएगी।देखा जाएगा कि यह किस तरह का पेपर है और इसका प्रयोग क्या है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
