Betul News:जिला मुख्यालय पर जिले भर से आदिवासी संगठनों ने पहुंचकर कार्यक्रम में की शिरकत दिखे वीडियो
जिला मुख्यालय पर जिले भर से आदिवासी संगठनों ने पहुंचकर कार्यक्रम में की शिरकत देखे विडियो
रैली के दौरान आदिवासी वेशभूषा में ग्रामीण अंचल से आई बच्चियों ने बैतूल एसडीओपी के साथ खिंचवाई फोटो

बैतूल आदिवासी एकता का भव्य प्रदर्शन आज: सरदार विष्णु सिंह गोंड मूर्ति स्थापना दिवस पर देखने को मिला ऐतिहासिक महारैली आज जिला मुख्यालय पर निकल गई लगभग 30 हजार से भी अधिक आदिवासियों ने भागीदारी रही , पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक धरोहर के साथ जिला मुख्यालय पर उमड़ा आदिवासी समुदाय जिन्होंने आदिवासी एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा आयोजित इस आयोजन में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी दिखाई दिए, जो इस रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र
सरदार विष्णु सिंह गोंड की प्रतिमा का पुनः अनावरण

जयस संगठन ने 11 अगस्त 2021 को कोठी बाजार बस स्टैंड पर सरदार विष्णु सिंह गोंड की मूर्ति स्थापित की थी, और तब से हर वर्ष यह दिन मूर्ति स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, जयस संगठन इस मौके पर सरदार विष्णु सिंह गोंड की एक बड़ी प्रतिमा पुनः स्थापित की है, जिसका अनावरण भी आज कोठी बाजार बस स्टैंड पर किया गया रैली के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दिए उद्बोधन से आदिवासी समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने बताया कि इस महारैली को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। रैली की सफलता के लिए विगत कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी । आदिवासी अंचलों में गांव-गांव में प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रैली सॉन्ग का उपयोग किया गया था ।
इस महारैली से आदिवासी समाज को एक नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। जयस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की तैयारी इस आयोजन को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 30 हजार से अधिक आदिवासियों की उपस्थिति से यह रैली एक ऐतिहासिक बन गई, जो आदिवासी एकता और संस्कृति का भव्य स्वरूप देखने को मिला पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया है। व्यवस्थाओं में बैतूल एसपी निश्चल झरिया एडिशनल एसपी कमला जोशी एसडीओपी शालिनी परस्ते एवं सभी थानों का बल तैनात रहा।
