Betul polise:बैतूल अनुविभागीय पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में किया गया सम्मानित
बैतूल अनुविभागीय पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में किया गया सम्मानित

बैतूल। 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैतूल जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें बैतूल जिले के में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवम बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल एवं आमला विधायक योगेश पडाग्रे सहित बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, के साथ अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया इस अवसर पर बैतूल जिले उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए अपराध नियंत्रण उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया, जिसमें बैतूल अनुविभागीय पुलिस शालिनी परस्ते को भी उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के मंत्री ने सम्मानित किया गया।
अनुविभागी अधिकारी उत्कर्ष कार्य के लिए मिले सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कि है।
