viral video:नशे में धुत रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल

नशे में धुत रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 6 सितंबर को एक नशे में धुत रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना तब शुरू हुई जब रिक्शा ड्राइवर ने एक महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और रिक्शा ड्राइवर को पुलिस थाने ले जाने की कोशिश की। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। रिक्शा ड्राइवर ने कथिततौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बहस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद दो-तीन अन्य रिक्शा चालकों ने भी पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना के बाद नशे में धुत रिक्शा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.