Betul Breking News:बैतूल युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच 

बैतूल युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच 

Oplus_131072

बैतूल मामला बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अर्जुन नगर का है जहां पर शुक्रवार की देर रात दिनेश पिता भईयालाल वाड़िवा उम्र 35 वर्ष अर्जुन नगर ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पेंटिंग का काम करता था और अभी तक उसकी शादी भी नहीं हुई थी घटना के समय घर में बुजुर्ग पिता और भाभी थी बुजुर्ग पिता टॉयलेट करने के लिए उठे तब वह टॉयलेट के लिए जा रहे थे तब उन्होंने उसके कमरे में उसे लटका देखा और बहू को बुलाया तब बहू ने आसपास के लोगों को तुरंत बुलाकर घटना की जानकारी दी वार्ड वासियों ने गंज थाना पुलिस को लगभग 11:00 बजे सूचना दी गंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फांसी के फंदे से युवक को उतार कर पोस्टमार्टम हेतु बैतूल जिला चिकित्सालय लेकर आई गंज थाना पुलिस से ASI सल्लाम ने बताया कि लगभग 11:00 बजे हमें सूचना मिली कि युवक फांसी के फंदे पर लटका है सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय लाए हैं जहां उसे मर्चुरी में रखा गया सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा पूरे मामले की जांच के बाद ही कहा जा सकता है की युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया वहीं ऑटो एम्बुलेंस चालक नीलेश चौधरी ने उक्त शव को पुलिस की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय पहुंचाया ऑटो एंबुलेंस ड्राइवर निलेश चौधरी का यह 12 वी बार है जो शव को उन्होंने अपने ऑटो एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया है। वही ऑटो एंबुलेन्स लगातार मदद गार बन रही हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.