Betul News:खुद बिना नंबर की गाड़ियों पर दौड़ती है दूसरों से जुर्माना वसूलने वाली पुलिस
खुद बिना नंबर की गाड़ियों पर दौड़ती है दूसरों से जुर्माना वसूलने वाली पुलिस

बैतूल। चौक-चौराहों पर पुलिस अक्सर निजी दोपहिया व चार पहिया गाड़ियों से मोटर अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलते नजर आती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि निजी वाहनों से जुर्माना वसूलने वाली पुलिस खुद बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियों पर दौड़ती है। इसकी पोल अनोखा सच की पड़ताल में खुली। बैतूल जिले में पुलिस वाहनों की स्थिति यह है कि किसी पुलिस वाहन में आगे से रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है तो किसी के पिछले भाग में नहीं। किसी वाहन में आगे-पीछे दोनों तरफ नंबर अंकित नहीं है। खुद नियमों का पालन नहीं करने वाली पुलिस अगर दूसरों से जुर्माना वसूलती है तो ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। वही जनता को कानून का पाठ पढ़ने वाले ही अगर कानून का मजाक उड़ाए तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा शाहपुर थाना के अंतर्गत बिना नंबर की गाड़ी बिना हेलमेट के ऑन ड्यूटी ऑफिसर सरेआम घूमते है वहीं अगर आम नागरिक ऐसा करता पाया जाता है तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाती है लेकिन अगर पुलिस वाले ही ऐसा करे तो उन पर करवाई आखिर करेगा कौन!वही पुलिसवाले बगैर नंबर प्लेट के टू-व्हीलर-फोर व्हीलर वाहन दौड़ते नजर आएंगे लेकिन उन पर करवाई नहीं की जायगी क्यों की वह खुद वर्दी धारी है अगर उनकी जगह आम जनता होती तो शायद अभी तक उनका चालान काट कर मोटी राशि वसूल ली जा सकती थी वही शाहपुर थाने में पदस्थ एसआई मोनिका बिना नंबर प्लेट एवम बीना हेल्मेट के स्कूटी चला रही है, वो भी वर्दी पर क्यों की देखने और सुनने वाला कोई नहीं है अब सवाल यह होता है कि अगर जनता को कानून का पाठ पढ़ने वाले ही अगर कानून की धज्जियां उड़ाई तो इन पर आखिर जिले के कप्तान क्या कोई कार्रवाई करेंगे या फिर यूं ही चलता रहेगा। यही काम यदि आम नागरिक करे तो फौरन उनपर भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया जाता है।
