Betul News:शराब बेचे इत्र की शीशी में सुरा प्रेमियों ने किया आवाहन
साहब निष्पक्ष पत्रकार हु ठेकेदार का गुलाम नहीं!
शराब बेचे इत्र की शीशी में सुरा प्रेमियों ने किया आवाहन
साहब निष्पक्ष पत्रकार हु ठेकेदार का गुलाम नहीं!

बैतूल। शहर में जिस तरह शराब महंगी है उसको देकर सुरा प्रेमियों ने एक आवाह्न किया है कि रसूख शराब ठेकेदार इत्र की शीशी में भर कर शराब दे जिसकी खुशबु से नशा कर के शराब के मज़े लेगे वहीं शराब महंगी होने से शराब पीने वालों के घर के लोग बहुत खुश हैं बच्चे हो या बूढ़े सभी ने राहत की सांस ली है क्यों कि शराब महंगी होने पर अब सुरा प्रेमियों ने अब बैतूल आबकारी विभाग से अनुरोध किया है कि शराब ठेकेदार को बोल कर इत्र की शीशी में भर कर दे ताकि ठेकेदार की शराब भी बिक जाए क्यों कि महंगे ठेके के चलते शराब महंगी की है! महंगी क्यों ना बेचू आखिर 30 वर्षो से बैतूल जिले में ही शराब बेच रहा हूं आबकारी से लेकर शराब बेचने वाले लोग मेरे है तो वही पीने वाले मेरे जिले के तो क्यों ना महंगी बेचू! खेर जो भी हो लेकिन मुद्दा शराब दुकान आंगनवाड़ी केंद्र के पास से कब हटाई जाएगी !

वही धर्म के नाम पर अपने आप को हिन्दू वादी कहने वाले लोगो को दिखाई नहीं दे रहा कि राजेंद वार्ड की शराब दुकान जो वहां पर स्थित विजासनी माता मन्दिर तो एक तरफ जैन समाज का मन्दिर दोनों मन्दिर दुकान से महज कुछ मीटर पर ही है क्या वह धार्मिक स्थल नहीं हैं! आबकारी विभाग को नहीं दिखा तो क्या जो समाज में हिंदू बन कर घूम रहे हैं उनको भी दिखाई नहीं दे रहा क्या दोनों हिन्दू संगठन आपस में लड़ने के लिए ही है! रसूख ठेकेदार के आगे प्रशासन तो मुख दशक बना हुआ है तो क्या जानता कि जवाबदारी नहीं है कि जो शहर में गलत हो रहा है उसके खिलाफ बोले एक बात बताना चाहूंगा हर कोई बेईमान नहीं होता है कुछ का ईमान अभी जिन्दा है जहां गलत होगा वहां लिखा जाएगा और लोगों की आवाज बनी जाएगी। साहब निष्पक्ष पत्रकार हु ठेकेदार का गुलाम नहीं! छोटे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा शराब दुकान तो आंगनवाड़ी केंद्र के पास से हटाना पड़ेगा!
