Betul News:साहब ब्लॉक करने से सच्चाई नहीं छुपेगी!

आंगनवाड़ी केंद्र के पास से शराब दुकान कब हटेगी।

साहब ब्लॉक करने से सच्चाई नहीं छुपेगी!

आंगनवाड़ी केंद्र के पास से शराब दुकान कब हटेगी।

बैतूल। शहर के राजेंद्र वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र के ठीक बगल में स्थित शराब दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा चरम पर है। पिछले कई दिनों से वार्डवासी इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन, और खबरों के माध्यम से लगातार आंगनवाड़ी केंद्र से शराब दुकान को हटाने के लिए आवाज उठाने के बावजूद दुकान जस की तस बनी हुई है। उल्टा अधिकारियों को सच सुनने से पेरेज है इस लिए वॉट्सएप पर कुछ जिम्मेदारों ने ब्लॉक कर दिया। निश्चित ही अगर सच सुनने की क्षमता नहीं है तो अधिकारी द्वारा ब्लॉक करने से आबकारी प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल उठे हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि सच्चाई को दबाने के लिए कोशिशें कितनी हो रही हैं! ऐसा लगता है की रसूख शराब ठेकेदार का पट्टा गले में अधिकारियों ने पहन लिया है!आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं और किशोरियों ने बताया कि दुकान की वजह से उन्हें असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

साहब क्या आप को इतना नहीं पता कि शराब दुकान आंगनवाड़ी केंद्र के पास खोलना बच्चों और महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल पैदा करता है, जो ICDS दिशानिर्देशों के खिलाफ है।साहब, ब्लॉक करने से सच्चाई नहीं छुपेगी। हमारी मांग जायज है, और हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक दुकान नहीं हटती। निष्पक्ष पत्रकार हु ठेकेदार का गुलाम नहीं साहब।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.