Corruption News:गोलमाल है भाई सब गोलमाल है! पंचायत में सरपंच और सचिव का खेल: बिना काम के राशि गबन।

बिना निर्माण के राशि गबन, प्रशासन की चुप्पी और सत्ताधारी नेता का संरक्षण!

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है! पंचायत में सरपंच और सचिव का खेल: बिना काम के राशि गबन।

बिना निर्माण के राशि गबन, प्रशासन की चुप्पी और सत्ताधारी नेता का संरक्षण!

बैतूल: भैंसदेही विधानसभा के भीमपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डोक्या में भ्रष्टाचार का सिलसिला चरम पर है। “सघन बस्ती विकास योजना” के तहत प्राथमिक शाला, ग्राम मेंढा में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए स्वीकृत 8 लाख रुपये की राशि का कागजों में भुगतान तो हो गया, लेकिन जमीन पर न तो एक ईंट रखी गई, न ही कोई निर्माण हुआ। यह घोटाला सरपंच, सचिव और स्थानीय सत्ताधारी नेताओं की कथित मिलीभगत तो नहीं क्यों कि बिना मिली भगत के बिना काम के भुगतान कर लिया 3 अक्टूबर 2023 को तकनीकी स्वीकृति (क्रमांक 427) के आधार पर बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई। कागजों में भुगतान प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन जब ग्रामीणों ने कार्यस्थल का जायजा लिया, तो वहां न मजदूर थे, न सामग्री, न ही कोई निर्माण।

Oplus_16908288

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर फर्जी बिल बनाए और राशि का गबन किया। प्रशासन की अनभिज्ञता या साठगांठ?29 मई 2025 को जनपद पंचायत भीमपुर के सीईओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं, मैं जांच करवाता हूं। इस तरह के जवाब और जिम्मेदारी पर सवाल उठता है!ग्रामीणों को पंचायत सचिव का नाम तक नहीं पता। बताया जाता है कि सचिव केवल कागजी हस्ताक्षर के लिए गांव आते हैं और अधिकांश समय गायब रहते हैं। स्थानीय स्तर पर सत्ताधारी दल के एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि से पंचायत कर्मियों दोस्ताना की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस लिए बड़े पैमाने पर बिना कार्य के राशि निकाली गई है!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.