Betul Crime:बैतूल में आदिवासी छात्र पर जानलेवा हमला, छात्रावास की सुरक्षा पर उठे सवाल!

बैतूल में आदिवासी छात्र पर जानलेवा हमला, छात्रावास की सुरक्षा पर उठे सवाल!

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जिले में ही सुरक्षित नहीं छात्रावास में बच्चे, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश!

Oplus_16908288

बैतूल। बैतूल जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां धार आदिवासी बालक छात्रावास में रह रहे एक छात्र को सोते वक्त पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। यह वही बैतूल जिला है, जहां से विधायक भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बने हैं, लेकिन जिले की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रावासों की स्थिति पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।मामला बैतूल जिले के धार आदिवासी बालक छात्रावास का है।जानकारी के अनुसार, शाहपुर तहसील के कुसमीरी गांव निवासी 13 वर्षीय अभिषेक टेकाम, जो कक्षा 8वीं का छात्र है, छात्रावास में रात को सो रहा था। तभी किसी ने उसके कमर के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। अचानक आग की तपिश से नींद खुली तो छात्र ने शोर मचाया और किसी तरह जान बचाई।इस घटना में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया और उसे उपचार के लिए आदिवासी विकास विभाग (एसी ट्राइबल) की मदद से जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया।

सीसीटीवी से खुल सकती है सच्चाई

छात्रावास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, फुटेज खंगालने पर असली सच सामने आ सकता है। लेकिन छात्रावास अधीक्षक पर आरोप है कि वह मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।परिवार को यह कहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है कि घटना घर पर हुई थी। सवाल यह है कि यदि घटना घर की है तो एसी ट्राइबल का हस्तक्षेप क्यों? और फिर जांच छात्रावास में क्यों की जा रही है!इसी छात्रावास से कुछ समय पहले एक प्यून को भी निलंबित किया गया था। अब फिर से ऐसी गंभीर घटना सामने आने पर छात्रावास की सुरक्षा और प्रबंधन पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।सहायक आयुक्त (एसी ट्राइबल) का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अब तक न तो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक हुए हैं और न ही अधीक्षक पर कोई स्पष्ट कार्रवाई हुई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.