नटराज डांस सेंटर बैतूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर नृत्य, चित्रकला से सजा सांस्कृतिक मंच

डिप्लोमा प्रवेश सत्र 2025–26 के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी कला की चमक

नटराज डांस सेंटर बैतूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर नृत्य, चित्रकला से सजा सांस्कृतिक मंच

डिप्लोमा प्रवेश सत्र 2025–26 के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी कला की चमक

oplus_0

बैतूल।नटराज डांस सेंटर बैतूल में आज डिप्लोमा प्रवेश सत्र 2025–26 के अंतर्गत एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नृत्य,और पेंटिंग जैसी विविध कला विधाओं में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन कथक नृत्यांगना एवं संस्थान की निदेशक शीतल निरापुरे ने किया। उन्होंने कहा कि नटराज डांस सेंटर बच्चों को कला के हर क्षेत्र में व्यावहारिक मंच देने का कार्य कर रहा है, ताकि उनका आत्मविश्वास, अनुशासन और अभिव्यक्ति शक्ति बढ़े।इस आयोजन को सफल बनाने में रत्नमाला मैडम और दुर्गेश सर का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर विद्यार्थियों के प्रशिक्षण तक अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के तौर पर राहुल नागले डांसर एवं युवा पत्रकार,बंटी वासनिक बैतूल के प्रतिष्ठित कला प्रेमी,अंकिता टोरिया सुप्रसिद्ध गायिका एवं नृत्यांगना,राहुल ठाकुर प्रसिद्ध नृत्य विशेषज्ञ इन निर्णायकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए नृत्य की लय,भावाभिव्यक्ति और मंचीय प्रस्तुति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मनोज तिवारी, प्रतिष्ठित स्केच आर्टिस्ट उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कला बच्चों में आत्मविश्वास और एकाग्रता दोनों को विकसित करती है और ऐसे आयोजन बच्चों की कल्पनाशक्ति को दिशा देते हैं।पूरे कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, कला प्रेमी और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की और नटराज डांस सेंटर के इस प्रयास को बैतूल की सांस्कृतिक धारा को सशक्त करने वाला कदम बताया।नटराज डांस सेंटर बैतूल में नृत्य, पेंटिंग, गायन, वादन और योगा की विभिन्न विधाओं में डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स संचालित किए जाते हैं। संस्थान समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है, जिनसे विद्यार्थियों को मंचीय अनुभव और आत्मविश्वास दोनों प्राप्त होते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.