Betul News:भोपाल में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का भव्य दीपावली मिलन समारोह पत्रकार भवन निर्माण और सुरक्षा कानून पर उठी मजबूत आवाज़
बैतूल के युवा पत्रकार राहुल नागले को मिला सम्मान
भोपाल में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का भव्य दीपावली मिलन समारोह पत्रकार भवन निर्माण और सुरक्षा कानून पर उठी मजबूत आवाज़
बैतूल के युवा पत्रकार राहुल नागले को मिला सम्मान

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन भोपाल स्थित होटल अशोका लेक व्यू में किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भर से आए लगभग 200 पत्रकारों ने गरिमा मयी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में भोपाल में एक भव्य पत्रकार भवन निर्माण का आश्वासन दिया और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने भी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया।इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में संगठन विस्तार की घोषणा की गई और सभी 55 जिला अध्यक्षों को अभिनंदन पत्र भेंट किए गए। वक्ताओं ने विधायिका और पत्रकारिता विषय पर अपने विचार साझा किए और पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। बैतूल जिले से राहुल नागले को विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
