Betul News:काला बाज़ारी का खेल पुलिस व आबकारी की ठेकेदारों के प्रति नरमी पर उठे सवाल!

काला बाज़ारी का खेल पुलिस व आबकारी की ठेकेदारों के प्रति नरमी पर उठे सवाल!

मोहदा । बैतूल जिले में शराब ठेकेदारों और प्रशासनिक तंत्र के बीच कथित मिलीभगत के आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। मामला थाना मोहदा क्षेत्र का है, जहाँ 30 अक्टूबर 2025 को एक शराब ठेकेदार की गाड़ी को ग्रामीणों ने अवैध शराब के परिवहन और काला बाज़ारी के आरोप में पकड़ा था। गाड़ी को थाने लाया गया ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके, परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने थाने में कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने मामला आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। आबकारी अधिकारी मौके पर पहुँचे और गाड़ी में भरी शराब को अपने कब्जे में तो ले लिया, लेकिन अब तक किसी भी तरह की ज़ब्ती या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला काला बाज़ारी का है, जिसमें थाना मोहदा पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ही ठेकेदारों को बचाने में लगे हैं। शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है और अधिकारी केवल दिखावा कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और आबकारी द्वारा ‘प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वाहवाही लूटने’ की परंपरा अब आम हो गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की जाती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.