Betul News:साहब के नाम पर ‘खास’ बनने की होड़, वायरल ऑडियो ने खोली पोल!

साहब के नाम पर ‘खास’ बनने की होड़, वायरल ऑडियो ने खोली पोल!

बैतूल।शहर में इन दिनों एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुद को “खाकी वाले विभाग के तीन नंबर वाले साहब का बेहद करीबी बताते हुए लोगों को डराता  सुनाई दे रहा है। ऑडियो में युवक दावा कर रहा है कि “साहब मेरी बात नहीं काटते है… मैं जैसा बोलूंगा, वैसा ही होगा।हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि अनोखा सच न्यूज नहीं करता, लेकिन जिस आत्मविश्वास और अंदाज़ में युवक बातचीत कर रहा है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं ऑडियो में युवक का लहजा ऐसा है मानो वह किसी सरकारी कुर्सी पर बैठा हो। वह सामने वाले व्यक्ति को यह जताने की कोशिश करता है कि खाकी वाले विभाग में उसकी सीधी पकड़ है और ऊपर तक उसकी चलती है। युवक यही नहीं रुखा उसके द्वारा सामने वाले युवक को कहता है कि खाकी वाले विभाग में तीन नंबर वाले साहब के लिए काम करता हूं।सब क्या वाकई कोई ऐसा अनौपचारिक प्रवक्ता है जो खाकी वाले विभाग के तीन नंबर वाले साहब के नाम पर बाजार में अपना सिक्का चला रहा है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.