Betul News:सिमरी के तथा अस्तु रिसॉर्ट में बैठक प्रशासनिक मंथन
सिमरी के तथा अस्तु रिसॉर्ट में बैठक प्रशासनिक मंथन

बैतूल।बैतूल जिले के सिमरी गांव स्थित तथा अस्तु रिसोर्ट में आज आयोजित बैठक को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आधिकारिक तौर पर इसे प्रशासनिक बैठक बताया जा रहा है, लेकिन रिसोर्ट जैसे निजी स्थान पर आयोजन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में तीन जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि विकास योजनाओं की समीक्षा, राजस्व प्रकरण, कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा प्रस्तावित है। हालांकि आम जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि यह शुद्ध रूप से प्रशासनिक बैठक है, तो इसे कलेक्ट्रेट या किसी शासकीय सभागार में आयोजित क्यों नहीं किया गया? सिमडी तथा अस्तु रिसॉर्ट जैसे निजी स्थल पर बैठक होने से आम जनता के मन में सवाल है कि कुछ लोगों का मानना है कि यह केवल प्रशासनिक समन्वय बैठक है, वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन जिलों के अधिकारियों की उपस्थिति से यह संकेत मिलता है कि बैठक किसी व्यापक क्षेत्रीय मुद्दे या संयुक्त अभियान से जुड़ी हो सकती है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि सीमा क्षेत्र से जुड़े मामलों या बड़े स्तर की योजनाओं के समन्वय के लिए यह बैठक बुलाई गई हो।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि बैठक जनहित के मुद्दों पर केंद्रित है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। बैठक का एजेंडा, उद्देश्य और निष्कर्ष स्पष्ट किए जाने से भ्रम की स्थिति समाप्त हो करे इतना ही नहीं रिसोर्ट का बिल कहा से दिया जाएगा!
