Liquor News:गंज वाइन शॉप में खुला खेल! ओवररेट शराब, बिल मांगो तो बहाने तैयार

गंज वाइन शॉप में खुला खेल! ओवररेट शराब, बिल मांगो तो बहाने तैयार

oplus_0

बैतूल। शहर की गंज वाइन शॉप इन दिनों ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप हैं कि यहां शराब की बिक्री नियमों से नहीं, बल्कि मनमर्जी के सिस्टम से हो रही है। ग्राहक कीमत पूछे तो अलग जवाब, बिल मांगे तो अलग व्यवहार। हालत यह बताई जा रही है कि दुकान पर शराब तो आसानी से मिल जाती है, लेकिन उसका बिल मिलना किसी उपलब्धि से कम नहीं।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई ब्रांड की शराब निर्धारित एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेची जा रही है। ग्राहक यदि चुपचाप पैसा देकर निकल जाए तो सब सामान्य, लेकिन जिसने जागरूकता दिखाते हुए बिल मांग लिया, उसके लिए कर्मचारियों का रवैया अचानक बदल जाता है। कभी मशीन खराब होने का बहाना, कभी बिल बने ही नहीं तो कभी सीधे बिल नहीं मिलेगा कहकर मामला खत्म करने की कोशिश की जाती है।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बिना बिल के यह कारोबार किस भरोसे चल रहा है? नियम कहता है कि अगर कोई ग्राहक बिल मांगे तो देना है लेकिन शराब दुकान में बिल नहीं दिया जा रहा यदि सब कुछ नियमों के तहत हो रहा है, तो ग्राहकों को बिल देने में परेशानी क्या है? लोगों का कहना है कि बिल नहीं मिलने से ओवररेटिंग का खेल खुलकर चल रहा है और ग्राहक चाहकर भी अपनी शिकायत करे तो कहा क्योंकि आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को सब पता है इस लिय तो खुले आप नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।कुछ ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाए कि ज्यादा सवाल पूछने वालों के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। यानी शराब खरीदने जाओ तो ग्राहक  मजबूर  महसूस होता है। आम लोगों का कहना है कि दुकान पर नियमों की बात करने वाले ग्राहक को ही गलत साबित करने का प्रयास किया जाता है।विडंबना यह है कि आबकारी विभाग के नियम साफ कहते हैं कि हर बिक्री पर पक्का बिल देना अनिवार्य है और निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन गंज वाइन शॉप पर हालात कुछ ऐसे बताए जा रहे हैं मानो नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हों और जमीन पर “अपना सिस्टम” चल रहा हो।अब सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच करेगा, या फिर ग्राहकों को आगे भी बिना बिल और ओवररेट की मार झेलनी पड़ेगी। फिलहाल शहर में चर्चा यही है कि गंज वाइन शॉप पर शराब से ज्यादा मनमानी की रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.