Betul News:थाने से उड़नछू आरोपी, साहब करते रहे तलाश… और कहानी पहुंच गई दूसरे थाने तक!
खबर चली तो शुरू हुआ ‘नाम जोड़ो अभियान’, लेकिन असली थाना कोई और है!
थाने से उड़नछू आरोपी, साहब करते रहे तलाश… और कहानी पहुंच गई दूसरे थाने तक!
खबर चली तो शुरू हुआ ‘नाम जोड़ो अभियान’, लेकिन असली थाना कोई और है!

बैतूल। जिले में इन दिनों एक आरोपी के थाने से फरार होने की चर्चा खूब गर्म है। मामला इतना दिलचस्प हो गया कि खबर सामने आते ही कुछ लोगों ने जल्दबाजी में एक विशेष थाना प्रभारी का नाम जोड़ना शुरू कर दिया, जबकि अंदरखाने की कहानी कुछ और ही बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिस आरोपी के फरार होने की चर्चा है, उसे खुद संबंधित थाना प्रभारी उसके घर से पकड़कर थाने लेकर आए थे। मजेदार बात यह बताई जा रही है कि आरोपी का घर थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आरोपी इतनी “नजदीकी” में था, तो फिर वह आखिर दूर कैसे हो गया?इधर, खबर सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे लापरवाही बता रहा है तो कोई सेटिंग का खेल कहकर चुटकी ले रहा है। वहीं कुछ लोग बिना तथ्य जाने दूसरे थाने और उसके प्रभारी का नाम उछालने में लगे हुए हैं। अनोखा सच खबरची को मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी ने हाल ही में जेघवार गाड़ी खरीदी है।
