Betul News:एबीवीपी छात्र संगठन या संगठन की आड़ में गुंडागर्दी?
सिर फूटा,छह टांके लगे फिर भी घायल छात्र पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज!
एबीवीपी छात्र संगठन या संगठन की आड़ में गुंडागर्दी?
सिर फूटा,छह टांके लगे फिर भी घायल छात्र पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज!

बैतूल। कहते हैं कि कानून की नजर में सभी बराबर होते हैं, लेकिन जिले के अग्रणी पीएम एक्सीलेंस शासकीय जीएच कॉलेज में सोमवार को हुआ विवाद अब केवल छात्र संगठनों की झड़प नहीं रह गया है, बल्कि यह मामला व्यवस्था और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। कॉलेज परिसर में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता नितिन विश्वास गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन घटनाक्रम को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े एक दर्जन से अधिक युवकों ने छात्र नितिन विश्वास के साथ मारपीट की, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसे छह टांके लगाने पड़े।घटना के घायल छात्र को उम्मीद थी कि न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन मामला यहां सत्ता के दबाव में उल्टा पड़ गया और पीड़ित छात्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लियाअब सवाल यह उठ रहा है कि जिस युवक के सिर में चोट लगी, अस्पताल में उपचार चल रहा है और जिसके घाव उसकी पीड़ा बयां कर रहे हैं, वह अचानक गंभीर अपराध का आरोपी कैसे बन गया? क्या जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो आम लोगों को नहीं बताए गए, या फिर कहानी में कुछ और है? कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई लोग इसे “पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा करने” जैसा बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। घायल छात्र नितिन विश्वास पर जो गंभीर धाराएं लगी है। क्या वास्तव में छात्र द्वारा किया गया अगर किया तो कैसे सम्भव है कि एक छात्र 10 से 12 लोगों को मार लेगा यह तो कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर गलती किसकी है हम किसी भी व्यक्ति का पक्ष नहीं ले रहे लेकिन जो सच्चाई है उसे लिखना हमारा धर्म है। वैसे कब तक सत्ता के डर से गलत कार्रवाई होगी कब तक पीड़ित को आरोपी बनाया जाएगा जानकारी के अनुसार एनएसयूआई कार्यकर्ता और प्रवेश से वंचित छात्र कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान नारेबाजी को लेकर उनका एबीवीपी कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मामला शांत होता दिखा, लेकिन आरोप है कि कुछ घंटों बाद एनएसयूआई जिला प्रवक्ता नितिन विश्वास को फोन कर कॉलेज बुलाया गया। नितिन विश्वास का आरोप है कि शाम करीब 4 बजे कॉलेज पहुंचते ही वहां मौजूद एबीवीपी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हाथ, मुक्कों और कड़े से की गई पिटाई में उनका सिर फट गया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर छह टांके लगाए आखिर मारने वाले एबीवीपी के लोगों पर कब कानून अपना शिकंजा कसेगा आए दिन एबीपी कार्यकर्ता कहीं पर भी नजर आते हैं हाल ही में कलेक्टर परिषद पर भी इनके द्वारा जमकर हंगामा किया गया था तब भी इन पर शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर धाराएं लगनी चाहिए थी लेकिन सत्ता के दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की और अब छात्र को बेरहमी से पीटा गया।
अनोखा सच न्यूज पोर्टल किसी पक्ष का समर्थन या विरोध नहीं करता, लेकिन सच्चाई को सामने लाना पत्रकारिता का धर्म है।
