Betul News:सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर-1 को-एड डे स्कूल

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर-1 को-एड डे स्कूल

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

बैतूल। शिक्षा के क्षेत्र में बैतूल जिले के लिए गौरव की खबर है। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल को एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में बैतूल का नंबर-1 को-एड डे स्कूल चुना गया है। विद्यालय को यह प्रतिष्ठित सम्मान 22 अक्टूबर को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित गुड़गांव होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग के तहत देशभर के विद्यालयों का विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए 34 शहरों के 18 हजार अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के सर्वेक्षण का उल्लेख किया गया है। मूल्यांकन में शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की योग्यता, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान, खेल शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं तथा बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है।बताया गया है कि इस मूल्यांकन में कुल 14 मानकों को आधार बनाया जाता है। इनमें शिक्षकों की योग्यता को 200 अंक तथा शेष 13 मानकों को 100-100 अंक दिए जाते हैं। इस तरह कुल 1500 अंकों के आधार पर विद्यालयों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।

बच्चों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता: दीपाली निलय डागा

विद्यालय की निदेशिका दीपाली निलय डागा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। बच्चों का सर्वांगीण विकास, उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को समझना तथा उनके मानसिक और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के इन्हीं व्यापक पहलुओं को महत्व देना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सामूहिक मेहनत का परिणाम है यह सम्मान

विद्यालय की ओर से अरविंद सिंह राजपूत ने शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह रैंकिंग विद्यालय को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल को मिली इस रैंकिंग से बैतूल के शैक्षणिक क्षेत्र को नई पहचान मिली है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे टीम के सामूहिक प्रयासों और बेहतर शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.