Betul News Midday meal scam:घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मध्यान भोजन में भारी अनियमितता

मध्यान भोजन घोटाला : घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मध्यान भोजन में भारी अनियमितता

स्कूल में पालक संघ और शिक्षकों की दबंगई पराठे की जगह तेल लगा कर दे रहे रोटी


मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल जिला बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मध्यान भोजन के नाम पर छोटे बच्चों को ठगा जा रहा है जहां पर प्रतिदिन अनुसार मेनू के हिसाब से जो भजन गरीब बच्चों को मिलना चाहिए वह शासकीय स्कूल प्राचार्य की निगरानी में भोजन गुणवत्ताहीन मिल रहा है । जिसको लेकर अनेक प्रकार की खबरों का प्रसारण किया गया परंतु ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारी और जिला स्तर पर बैठे उच्च अधिकारी कभी मतध्यान भोजन की मिल रही शिकायत के आधार पर चेक करनेभी नहीं गए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मिल रहे हैं मध्यान भोजन में बाहरी अनियमित देखने को मिल रही है जिसके कारण जिन गरीब बच्चों का पोषण स्कूल में भोजन के माध्यम से होना था वह पोषण उन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है शासन के नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी स्कूलों में मध्यान भोजन का बंदर बांट किया जा रहा है यह स्थिति ब्लॉक सहित बैतूल जिले में देखने के लिए मिलती है जहां पर बच्चों को उच्च गुणवत्ता का भोजन नहीं मिलता है जिससे मध्यान भोजन योजना को स्कूल प्राचार्य के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जब इस मामले को लेकर अनोखा सच के द्वारा प्रकाश चंद बोस बीआरसी से कॉल पर जानकारी लेनी चाहिए तो उनका फोन नही लग पाया अब यहां देखना होगा कि बैतूल जिले के घोडोंगरी ब्लॉक में इस खबर के बाद मध्यान भोजन में होने वाली अनियमिताओं और प्राचार्य पालक संघ पर किस प्रकार की कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के द्वारा की जाती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.