Betul News:18 फरवरी तक मुख्यालय पर नहीं मिलेंगे विधायकगण

18 फरवरी तक मुख्यालय पर नहीं मिलेंगे विधायकगण

बैतूल । बैतूल जिले की पांचो विधानसभा से निर्वाचित भाजपा विधायक विधानसभा के बजट सत्र के चलते आज 7 फरवरी से बजट सत्र में शामिल होंगे। इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में मौजूद रहेंगे। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के पांचो विधायक बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके 1 फरवरी से 18 फरवरी तक जिला मुख्यालय पर नहीं मिल सकेगें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.