Betul News: डिलीवरी के 8 दिन बाद मां बेटी की घर में संदिग्ध मौत, पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम, ग्राम पाहवाड़ी का मामला

बैतूल: डिलीवरी के 8 दिन बाद मां बेटी की घर में संदिग्ध मौत, पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम, ग्राम पाहवाड़ी का मामला

बैतूल:- मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाहवाड़ी का है जहां बीती रात घर में डिलीवरी के 8 दिन बाद अचानक मां और बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मां बेटी के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा पति राम शंकर धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पाहवाड़ी थाना शाहपुर की 1 मार्च को दोपहर 1 बजे के करीब जिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी जहां पर मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ थी जिनकी 3 मार्च को जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई थी उसके बाद मां और बेटी अपने घर पाहवाड़ी में थे। शुक्रवार रात 2 बजे के करीब पुष्पा के हाथ, पैर, कमर में अचानक दर्द होने लगा इसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम करना शुरू किया परंतु जब तक पुष्पा ने घर में ही दम तोड़ दिया उसकी आधा घंटे के अंदर ही 8 दिन की बेटी ने भी अचानक ही घर में दम तोड़ दिया। जब शनिवार सुबह इसकी जानकारी शाहपुर पुलिस को लगी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मां बेटी के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्पा की शादी 4 साल पहले राम शंकर से हुई थी जिनकी यह पहली बेटी हुई थी और डिलीवरी के बाद से सब नॉर्मल चल रहा था शुक्रवार रात अचानक पुष्पा के हाथ, पैर, कमर में दर्द शुरू हुआ और इसके बाद हम लोगों ने गाड़ी का इंतजाम किया तब तक पुष्पा ने घर में ही दम तोड़ दिया और उसके कुछ ही देर बाद उसकी बेटी की भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस इस पूरी घटना को लेकर जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.