Betul News:सरपंच और सचिव की मिलीभगत से ग्राम कोटवार की जमीन पर किया सामुदायिक शौचालय का निर्माण 

सामुदायिक शौचालय निर्माण में मनमानी-घपलेबाजी पर जिम्मेदार अधिकारियो की चुपी !

सरपंच और सचिव की मिलीभगत से ग्राम कोटवार की जमीन पर किया सामुदायिक शौचालय का निर्माण 

सामुदायिक शौचालय निर्माण में मनमानी-घपलेबाजी पर जिम्मेदार अधिकारियो की चुपी !

शाहपुर। भयावाडी पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा किए गए घोटाले को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी शाहपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भयावाड़ी में अब, सामुदायिक शौचालय निर्माण में भी मनमानी-घपलेबाजी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला भयावाड़ी ग्राम पंचायत का है। यहां लगभग तीन लाख सरकारी धन खर्च कर ग्राम कोटवार की जमीन पर नदी किनारे सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया। संबंधित व्यक्ति की निजी चार दिवारी के अंदर निर्माण होने और जनसामान्य की पहुंच से दूर होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गांव में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से ग्राम कोटवार को मिली जमीन पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। जिस व्यक्ति की जमीन है, उसके निजी चार फीट की दिवार के अंदर निर्माण होने से जनसामान्य के लिए कोई मतलब नहीं रह गया है। शौचालय में जल आपूर्ति भी नहीं होती पाई गई न ही उसका कोई प्रयोग होता मिला। स्वच्छ भारत मिशन की उम्मीदों में सरकारी मशीनरी दीमक बन गई है। व्यक्तिगत शौचालय और सामुदायिक शौचालय के निर्माण में धांधली थम नहीं रही है। कर्मचारियों और सरपंच की मनमानी से सरकारी धन की बर्बादी पर लगाम लगाना पंचायतीराज विभाग के लिए चुनौती बना है। ताजा मामले में एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण ग्राम कोटवार की भूमि पर करा दिया गया है। वही जब इस मामले में जिला पंचायत सीईओ अक्षष जैन से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा कॉल का जवाब नही दिया था। ग्राम वासियो का कहना है कोटवार की भूमि पर सामुदायिक शौचालय बनाने में ग्राम सचिव और सरपंच ने नियमों का ध्यान नहीं दिया। मनमाने तौर पर मौखिक सहमति लेकर सरकारी धनराशि से निर्माण करा दिया। उधर मौखिक सहमति देने वाले भूमि स्वामियों की गर्दन फंस गई है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव का उत्तरदायित्व तय करते हुए जिम्मेदारों से वसूली करने की कार्रवाई की जाने की मांग की

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.