Betul News:सिविल सर्जन नही मानते कलेक्टर का आदेश सख्त निर्देश के बाद भी अपना वाहन अनुचित स्थान पर कराते हैं पार्किंग

सिविल सर्जन नही मानते कलेक्टर का आदेश सख्त निर्देश के बाद भी अपना वाहन अनुचित स्थान पर कराते हैं पार्किंग

क्या जिला चिकित्सालय के नियम मरीजों के लिए या उनके आए परिजनों के लिए ?

बैतूल इन दोनों बैतूल जिला चिकित्सालय बड़ी सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि बैतूल जिले के तेज तर्रार कलेक्टर ने बैतूल जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सही करने का बीड़ा उठा लिया है जिसके तहत जिला चिकित्सालय के आए दिन औचक निरीक्षण करते कलेक्टर साहब ने कई अवस्थाओं पर जिला चिकित्सालय प्रबंधन को फटकार लगाइ है और व्यवस्था को सुधारवाया है परंतु बैतूल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन उन सभी बातों को ताख पर रखते नजर आ रहे हैं कलेक्टर महोदय के द्वारा पार्किंग को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए उसके बावजूद भी सिविल सर्जन अपने वाहन को जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर पार्किंग करवाते हैं न जाने वह क्या दिखाना चाहते हैं क्या जिला चिकित्सालय में बनाए गए नियम केवल आने वाले मरीज या उनके परिजनों के लिए है आपको दिखाए गए फोटो में स्पष्ट नजर आता है कि उनके वाहन को स्थान पर खड़ा किया जाता है जहां पर गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस जिला चिकित्सालय आती है और वहां पर खड़ा कर मरीजों को जिला चिकित्सालय में लाया जाता है

उसके बावजूद भी सिविल सर्जन अपने वाहन को उस स्थान पर खड़ा कराते हैं जहा से इमरजेंसी मरीजों को लाना दी जाना किया जाता है।जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन होने के नाते सबसे पहले नियमों का पालन स्वयं सिविल सर्जन को करना चाहिए ताकि जिन नियमों को उन्हें औरों को पालन करना है यदि वही खुद इन नियमों को तोड़ेंगे तो जनता बनाए गए नियमों को क्यों पालन करेगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग को लेकर आए दिन जिला चिकित्सालय में विवाद की स्थिति रहती है कुछ दिन पहले कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस से अनुचित स्थान पर खड़े वाहनों के चालान भी बनवाए थे उसके बावजूद भी सिविल सर्जन महोदय को इतना भी नहीं पता कि अपना सरकारी वाहन कहां पर पार्किंग करवाना चाहिए हम मानते हैं कि जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का पद महत्वपूर्ण होता है यदि वह अपने वाहन से आते हैं तो वह अपना अधिकारी पना बताने के लिए गाड़ी को गेट पर आकर उस से उतारकर अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगाने के निर्देश भी दे सकते हैं परंतु ऐसा नहीं होता है जब तक सिविल सर्जन अपने ऑफिस में होते हैं वाहन गेट पर पार्क रहता है जिससे काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और नियमों की सीधी धज्जियां उड़ती दिखाई देती है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.