Police News:बैतूल पुलिस के 6 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई गौरवमयी विदाई

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने दी शुभकामनाएं

बैतूल पुलिस के 6 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई गौरवमयी विदाई

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने दी शुभकामनाएं

बैतूल दिन सोमवार को आज दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में 6 अधिकारी/कर्मचारियों की अधिवार्षिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक *गौरवपूर्ण विदाई समारोह* का आयोजन किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश मर्सकोले, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी सहित जिले के लगभग 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारीगण के परिवारजन उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण

1. उप निरीक्षक श्री हीरालाल धुर्वे

 भर्ती दिनांक:02.10.1984

सेवाकाल: 40 वर्ष 8 माह

 *तैनाती* : रक्षित केंद्र होशंगाबाद, बैतूल एवं यातायात शाखा

2. *सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र वर्मा* 

 *भर्ती दिनांक* : 03.08.1986

 सेवाकाल : 39 वर्ष (25 वर्ष बैतूल जिले में)

 तैनाती : सारणी, शाहपुर, मुलताई, चिचोली, अस्पताल चौकी बैतूल

3.सहायक उप निरीक्षक श्री देवरू पंद्राम

भर्ती दिनांक: 02.08.1984

सेवाकाल: 43 वर्ष

तैनाती: सारणी, शाहपुर, मुलताई, चिचोली, अस्पताल चौकी बैतूल

4.प्रधान आरक्षक श्री देवीराम यादव

भर्ती दिनांक: 01.10.1988

सेवाकाल: 36 वर्ष 9 माह

तैनाती: थाना सारणी, आमला, बैतूल, मुलताई, बोरदेही, चोपना, आजाक थाना एवं रक्षित केंद्र बैतूल

5. प्रधान आरक्षक श्री नारायण बारस्कर

भर्ती दिनांक: 27.04.1984

सेवाकाल: 41 वर्ष

तैनाती: थाना आमला, भैंसदेही, कोतवाली, यातायात, रक्षित केंद्र, शिकायत शाखा, एसडीओपी कार्यालय

6. *महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती शांति बर्डे* 

भर्ती दिनांक: 15.07.2008

सेवाकाल: 17 वर्ष

तैनाती: रक्षित केंद्र बैतूल, थाना मुलताई, चिचोली, कोतवाली एवं आजाक थाना बैतूल 

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों की सेवाओं को सम्मानपूर्वक याद करते हुए कहा गया कि इन सभी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का जो परिचय दिया है, वह आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर उनके परिवारजन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने अपने परिजनों को वर्षों तक सेवा के लिए समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया का शुभकामना संदेश

बैतूल पुलिस परिवार की ओर से मैं सभी सेवानिवृत्त अधिकारीगण को उनके दीर्घ एवं गरिमामयी सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करता हूं। आपने अपने कर्म, व्यवहार एवं समर्पण से विभाग की गरिमा को ऊँचाई प्रदान की है। आपकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।यह क्षण जहाँ एक ओर विदाई का है, वहीं दूसरी ओर आपकी सेवा-यात्रा के प्रति गर्व और सम्मान का भी अवसर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी का जीवन आगामी समय में स्वस्थ, समृद्ध और सुखमय रहे। आप सदैव हमारे पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे। यह विदाई समारोह बैतूल पुलिस विभाग की परंपरा अनुसार अपने सेवानिवृत्त साथियों को ससम्मान विदा करने की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी 6 सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को शाल श्रीफल,स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सामूहिक विवाह योजना की राशि भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मउक्त सभी अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन संबंधी दस्तावेज, जीपीएफ डीपीएफ़ आदि का शीघ्र ही भुगतान किया जाना बताया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.