Betul News:इस गाव में जनप्रतिनिधियों की आवाजाही पर क्यो लगाई रोक!

इस गाव में जनप्रतिनिधियों की आवाजाही पर क्यो लगाई रोक!

सड़क पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार नेता प्रत्याशीयों का गांव में किया प्रवेश निषेध

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल से जहां आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के कुल 2500 आबादी वाले ग्राम अंधेरबावडी के ग्रामीणों ने सड़क पानी की समस्यायों को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दरअसल आजादी से लेकर आज तक किसी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि ने इस ग्राम अंधेरबावडी में पेयजल की समस्या हल नहीं की आज भी ग्रामीण नदी नालों से पानी निकाल कर आवश्यकताओं की पुर्ती कर रहे हैं।

वहीं ग्राम साकली एवं बोथिया तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से नाराज़ ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सर पर गुंड़ीया रख कर चुनाव का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की । और प्रत्याशियों और नेताओं को गांव में प्रवेश निषेध कर दिया। ग्रामीणों ने गांव के बहार फ्लेक्स लगाकर चेतावनी दी की पहले हमारी समस्या हल करो तब वोट देंगे। ,,ग्रामीणों ने नारा दिया सड़क नहीं पानी नहीं तो वोट नहीं

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.