SDM Action News:खेडीसावलीगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अरिहंत जनरल स्टोर सील, पटाखे जब्त

पटाखों का लाइसेंस होने के बावजूद जनरल स्टोर से बिक्री की अनुमति नहीं थी; एसडीएम और एसडीओपी के औचक निरीक्षण में मिली नियमों की अनदेखी

खेडीसावलीगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अरिहंत जनरल स्टोर सील, पटाखे जब्त

पटाखों का लाइसेंस होने के बावजूद जनरल स्टोर से बिक्री की अनुमति नहीं थी; एसडीएम और एसडीओपी के औचक निरीक्षण में मिली नियमों की अनदेखी

बैतूल जिले में पटाखों के अवैध विक्रय और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर खेडीसावलीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर अरिहंत जनरल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पटाखों की बिक्री पाए जाने पर दुकान से पटाखे जब्त कर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अभिजीत सिंह और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम ने खेडीसावलीगढ़ में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अरिहंत जनरल स्टोर पर पटाखों की बिक्री होते हुए मिली। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक के पास पटाखों का लाइसेंस तो था, लेकिन जनरल स्टोर से पटाखों की बिक्री करने के लिए आवश्यक लाइसेंस अथवा अनुमति उपलब्ध नहीं थी। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही पटाखे जब्त किए और दुकान को सील करने की कार्रवाई की कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों का भंडारण और विक्रय निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही किया जा सकता है। बिना आवश्यक अनुमति के पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.