बैतूलBetul News:अज्ञात कारणों के चलते स्कूटी चालक हुआ गंभीर रूप से घायल ,घायल को नागपुर किया गया रेफर
बैतूल अज्ञात कारणों के चलते स्कूटी चालक हुआ गंभीर रूप से घायल ,घायल को नागपुर किया गया रेफर

बैतूल शनिवार शाम को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विजय ढाबे के पास एक घटना हुईं जहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ मुलताई से बैतूल आया था जो किसी कारण वश दुर्घटना का सीकार हो गया घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है वही घटना विजय ढाबे के पास लगभग रात्रि 10:30 बजे के पास की बताई जा रही है जहां पर एक स्कूटी चालक निखिल पिता संदीप जैन निवासी पट्टन रोड़ शारदा नगर मुलताईं अज्ञात कारणों के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को कुछ युवक बैतूल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर घायल को देखकर हैरत में पड़ गए युवक के साइड में हार्ट के पास से लेकर पीठ तक गंभीर घाव था
जिसके चलते हार्ट दिखने लगा पुलिस और डॉक्टरों के अनुसार युवक की चोट को देखते हुए संदेहास्पद लगने के कारण अस्पताल पुलिस चौकी ने इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस चौकी को दी इसके पश्चात बैतूल बाजार पुलिस थाना ने आकर युवक के बयान दर्ज किया वहीं युवक को गंभीर चोट होने के कारण उसे परिजन नागपुर आगे के उपचार के लिए ले गए पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह वास्तव में दुर्घटना है या किसी प्रकार की वारदात
