Loksabha Election 24:बैतूल लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया स्थगित आगामी दिनों में जारी होगी नई तारीख
बैतूल लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया स्थगित आगामी दिनों में जारी होगी नई तारीख

बैतूल लोकसभा क्षेत्र से बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के प्रत्याशी अशोक भलावी (50) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जिसके कारण अब 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।मंगलवार दोपहर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिन्हें बैतूल के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Betul News:बैतूल के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हुआ निधन,आगामी लोकसभा चुनाव आगे बढ़ेगा
बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया की बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी की मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अभी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कर्यवाही की जाएगी।
