Betul news:बैतूल ईद के त्यौहार को देखते हुए देर रात पुलिस अधिकारियों ने कोठी बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य स्थानों का किया निरीक्षण
बैतूल ईद के त्यौहार को देखते हुए देर रात पुलिस अधिकारियों ने कोठी बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य स्थानों का किया निरीक्षण

बैतूल जामा मस्जिद कमेटी अंजुमन इस्लामिया कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद का त्योहार गुरुवार, 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।शहर की सभी दस अलग-अलग मस्जिदों में गुरुवार सुबह होने वाली ईद की नमाज का समय तय कर दिया है। मुख्य नमाज ईदगाह पर अदा की जाएगी। जिसकी घोषणा होते ही बैतूल पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए जामा मस्जिद कोठी बाजार सहित अन्य मस्जिद एवं ईदगाह क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों का निरीक्षण किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी राजस्व से तहसीलदार एवं बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे साथी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार बनाने की गुजारिश की
