Betul News:स्थगन आदेश के बावजूद नाले पर बेधड़क किया जा रहा मकान निर्माण

वार्ड वासियों की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही ठोस कार्यवाही

स्थगन आदेश के बावजूद नाले पर बेधड़क किया जा रहा मकान निर्माण

वार्ड वासियों की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही ठोस कार्यवाही


बैतूल। नगर पालिका बैतूल से स्थगन के बावजूद अर्जुन नगर के सरकारी नाले पर मकान निर्माण कार्य बेधड़क किया जा रहा है। बता दें कि इस निर्माण कार्य को रोके जाने के लिए अर्जुन नगर के समस्त रहवासी की शिकायत के बाद अपर कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर निर्माण कार्य को रोकने के संबंध में आदेश जारी किए थे।
वार्ड वासी शिवदयाल ठाकुर, दिनेश नरवरे, सुनीता सोलंकी, मोहन शर्मा आकाश आदि ने बताया कि अर्जुन वार्ड निवासी कांती नरवरे पति किशोरी लाल नरवरे, द्वारा अर्जुन वार्ड में स्थित खसरा कमांक 152/144 पर भवन निर्माण किया जा रहा है।

नाले पर कॉलम खोदे जाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। नपा ने निकाय द्वारा जारी भवन अनुज्ञा को शिकायत की पूर्ण जॉच एवं अंतिम आदेश होने तक किये जा रहे भवन निर्माण को तत्काल रोके जाने के संबंध में इस तरह आदेश जारी किए थे, आदेश की अवहेलना करने पर वैधानिक कार्यवाही की भी चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अनावेदक द्वारा प्रशासन के आदेशों की अवहेलना भवन निर्माण किया जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.