Betul News:शादी में हुआ तांडव  बारात में डांस करने को लेकर हुई मारपीट पांच लोग गंभीर घायल पाथाखेड़ा की घटना 

शादी में हुआ तांडव  बारात में डांस करने को लेकर हुई मारपीट पांच लोग गंभीर घायल पाथाखेड़ा की घटना 

Oplus_131072

बैतूल /पाथाखेड़ा -मामला बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास की है जहां बारात में नाचने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से 15 युवकों द्वारा दो युवकों को तलवार और चाकू से बेहरहमी से मारा गया जिसकी रिपोर्ट पाथाखेड़ा चौकी में लिखाई गई और घोड़ाडोंगरी में MLC कराकर वापस चौकी लौटे थे चौकी से वापस जा रहे थे कि अचानक फिर 10 12 लोगों ने रोककर इन पर हमला कर दिया यह घटना पाथाखेड़ा चौकी के कुछ ही दूरी पर हो गई पुलिस ने विवाद होता देख वहां पर  पुलिस पहुंची तो  मारपीट कर रहे युवक वहां से भाग खड़े हुए बताया जा रहा है कि युवकों के पास कट्टा भी था दोनों बार हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए पांच लोगों को चाकू तलवार से गंभीर चोटे आ गई घटना में राहुल पिता जागो ठाकुर 24 निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा को सर में चोट ब्रह्म देव पिता रामधनी ठाकुर 40 निवासी सर नाक ओर पीठ में चोट विष्णु पिता रामधनी ठाकुर 43 हाथ में गंभीर चोट गौरव ठाकुर पिता विष्णु ठाकुर 18 सर पर चोट अभय घुरमाड़े 19 सर पर चोट आ गई सभी को लहूलुहान हालत में घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से 3 गंभीर घायलों को बैतूल रेफर किया गया देर रात बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है सभी को गंभीर चोटें आई है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.