Betul News:जनता की सेवा में तत्पर खड़े रहते हैं जनपद सदस्य दीपक चौरे

जनता की सेवा में तत्पर खड़े रहते हैं जनपद सदस्य दीपक चौरे

 

बैतूल। आज जहां राजनेता लोग हारने के बाद जनता के दुख और सुख को भूल जाते हैं सिर्फ जनता को वह चुनाव के समय याद करते हैं लेकिन पार्टनर क्षेत्र का एक युवा नेता जो कि वर्तमान जनपद सदस्य भी है वह हमेशा जनता से किए गए वादों को निभाने में तत्पर खड़े रहता है जहां पर बीजेपी कांग्रेस के बड़ी पार्टी के नेता भी बहाना कर सीधे निकल जाते हैं वहीं आठनेर क्षेत्र के करकर्मठ युवा नेता दीपक चौरे ग्रामीण के कहने पर स्वय वेल्डिंग मशीन लेकर ग्रामीणों की समस्या हल करने चले गए हुआ यू की आज जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत एनखेड़ा में हेड पंप केसिंग के ऊपर से टूट गया जिसमें ग्रामीण जनो ने जनपद सदस्य दीपक चौरे को फोन लगाकर जानकारी साझा की जिसको लेकर दीपक द्वारा तत्काल वेल्डिंग मशीन ले जाकर उस हेड पंप को स्वयं द्वारा वेल्डिंग करके दुरुस्त किया गया जनता की सेवा में हर पल जनता के लिए मजदूर बनकर जनमानस की सेवा करना ही मूल उद्देश्य है और यहां एक जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी क्षेत्र की आवाम को हर छोटी बड़ी सुख सुविधा का लाभ दिलाने में कार्य कर रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.