Betul News:डॉक्टर साहब मरीज भी इंसान हैं आप तो धरती के भगवान हो!
अपने फायदे के लिए बच्ची की जान के साथ किया खिलवाड़!
डॉक्टर साहब मरीज भी इंसान हैं आप तो धरती के भगवान हो!
अपने फायदे के लिए बच्ची की जान के साथ किया खिलवाड़!

बैतूल। वैसे तो अगर इंसान किसी को भगवान का रूप मानता है तो वह है डॉक्टर लेकिन अगर डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो फिर इंसान किसके पास जाकर अपनी दास्तान सुनाए बैतूल मध्य प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है हालाकि इस घटना को लगभग 10 – 12 दिन हो गए जहां पर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने एक मरीज की जान के साथ खिलवाड़ किया महेज 12 साल की नाबालिक बच्ची जो की सात माह की गर्भवती हो गई थी भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर द्वारा अपने फायदे के लिए उस 12 वर्षीय बच्ची की जान के साथ खिलवाड़ कर डाला सूत्रों की माने तो इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है लेकिन उस थाना क्षेत्र की थाना प्रभारी की मेहरबानी से डॉक्टर साहब बच निकले हालांकि मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कि घटना है जब उस बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और तब जाकर इस राज से पर्दा उठा लेकिन उस बच्ची के साथ जिन्होंने कृत किया था उन्हें तो थाना प्रभारी द्वारा पकड़ कर जेल भिजवा दिया लेकिन सवाल यह है कि जिस डॉक्टर ने उस बच्ची का इलाज किया था एवम बच्ची की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई आखिर क्यों उसे बचाया गया! जिस डॉक्टर को बचाया गया है उसका नाम फोटो अगले अंक में देखिए अनोखा सच जो चेहरे के पीछे का नकाब उतारे।
