Betul News:मुलताई थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर चल रहा है जुआ लग रहे लाखो के दाव
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर चल रहा है जुआ लग रहे लाखो के दाव

बैतूल।लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता में प्रशासनिक अमला चुनाव करवाने में लगा रहा तो वही कुछ जुआरी ने इसका भरपूर फायदा उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जगह अपने जुए की फड़ सजना शुरू कर दी इससे पहले अमला बोरदई थाना क्षेत्र की सीमाओं से एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें सारणी प्रकाश किस तरह से जुआ खिला रहा है तो वही एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेहूंबारसा में किस तरह से हुए की महफिल सज रही है बताया जाता है इन दिनों मुलताई अवैध गतिविधियों का गढ़ बना हुआ है जहां अवैध कुछ रसूखदारों द्वारा धड़ल्ले से जुआ संचालित किया जा रहा है। दिन में एवं रात्री में बेखौफ चल रहे जुएं के कारण गेहूंबारसा क्षेत्र के युवा भी जुंंआ खेलने के आदि हो रहे हैं तथा मेहनत की कमाई जुएं में लगा रहे हैं। पूरे मामले में अभी तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है। कि रगड़ गांव के सुंदर सेट और चरसी के मिस्त्री जीतू पूरे जो की साहू जी के नाम से जाने जाते हैं वह लगातार अपने इस अवैध गतिविधियों को चला रहे हैं इनको पुलिस का भी जरा सा डर नहीं वही गांव के एक ग्रामीण ने हिम्मत जताकर इस तरह के चल रहे अपराधी गतिविधियों की सूचना वीडियो के माध्यम से हमें दी वही ग्रामीणों द्वारा जब बताया कि इसकी सूचना थाना प्रभारी को भी है लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हो ना ही इनकी अवैध गतिविधियों को बंद कराया जा रहा है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदर और मिश्री पुलिस से याराना एवम किसी पत्रकार का संरक्षण होने के कारण इन पर कार्रवाई नहीं होती है और आपने अवैध गतिविधियों को गेहूंबरसा,चरसी, इटावा, झालमहू, लागतार चला रहे हैं,
वही ग्रामीणों का कहना है आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन भी करेंगे अब सवाल यह है कि अगर पुलिस अपना कार्य सही से कर ले तो ग्रामीणों को इतनी मशक्कत करने की जरूरत ही ना पड़े हालांकि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस को बल की कमी से जूझना पड़ा लेकिन अब चुनाव संपन्न शांतिपूर्वक हो गए हैं अब क्या मुलताई थाना प्रभारी इन पर कार्रवाई करेंगे या जो जुआ खिला रहे आरोपियों का पुलिस के साथ याराना होने की वजह से पुलिस भी इन पर हाथ डालने से पीछे हटेगी!
