Betul News:पवित्र नगरी मुल्ताई नगर के बीचो-बीच चल रहा है लाखों रुपए का अवैध सट्टा
मुलताई थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल !
पवित्र नगरी मुल्ताई नगर के बीचो-बीच चल रहा है लाखों रुपए का अवैध सट्टा
मुलताई थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल !

बैतूल। मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई नगर के बीचो-बीच इन दिनों सट्टे का आपवित्र कार्य जोरों से चल रहा है यूं तो कहने को मुलताई नगर एक पवित्र नगरी है लेकिन फिर भी इस पवित्र नगरी में अपवित्र कार्य लगातार होते देखे जा रहे हैं सूत्र बताते हैं कि इन दीनों मुलताई नगर में सट्टे का अवैध कार्य जोरों से चल रहा है वहीं पुलिस इन सटोरियों पर कार्यवाही करते नहीं दिख रही है सूत्र तो यह भी बताते हैं कि जो मुलताई नगर के बीचो-बीच सट्टा संचालित कर रहा है वह कुछ दिनों पहले फटे पुराने कपड़े पहनकर घूमता फिरता नजर आता था लेकिन आज इस सट्टे की काली कमाई की बदौलत उसके पास चार-चार मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन प्लांट खेत एवं मकान जैसे लाखों करोड़ों की संपत्ति बन गई है लेकिन फिर भी इस सटोरि के ऊपर पुलिस की अब तक निगाह नहीं पड़ी जबकि कई दिनों से यह सटोरी पुलिस की आंख में मिर्ची डालकर अपने सट्टे का काला साम्राज्य खड़े करने में कामयाब होते दिख रहा है आखिरकार क्या कारण है जो पुलिस सटोरियों के ऊपर कार्यवाही नहीं कर रही जबकि मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में इतनी बड़ी मात्रा में अपवित्र कार्य हो रहे हैं आखिरकार इस अपवित्र कार्य का जवाबदार है कौन वही सूत्र बताते हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधियां थाना प्रभारी की संज्ञान में होने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही जिससे रेवासियों के मन में थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली को लेकर कई सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। मुलताई नगर के नेता भी सब कुछ जानने के बाद भी चुप्पी सादे नजर आ रहे हैं जो की एक शोध का विषय है
