Betul News:13 घंटे तक लगातार होगी श्री राम के नाम की गूंज

धार्मिक नगरी बैतूलबाजार में 25 जनवरी को होगा 13 करोड़ संगीतमय राम नाम जप महायज्ञ

13 घंटे तक लगातार होगी श्री राम के नाम की गूंज

धार्मिक नगरी बैतूलबाजार में 25 जनवरी को होगा 13 करोड़ संगीतमय राम नाम जप महायज्ञ

बैतूल। जिले की धार्मिक नगरी बैतूलबाजार में श्री राम के भक्तों द्वारा 25 जनवरी को श्रीराम के 13 करोड़ नाम जप का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर सभी धार्मिक संस्थाओं, सर्व समाज के लोगों के द्वारा सहयाेग प्रदान किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्था संभालने वाले राम भक्तों ने जानकारी दी है कि समर्थ सदगुरू श्री मोहन महाराज के सानिध्य व प्रेरणा से प्रभु श्री राम जी की कृपा से एवं वीर हनुमान जी के सहयोग से 25 जनवरी 2024 को गुरु पुष्यामृत योग में 13 घंटे में 13 करोड़ संगीतमय राम नाम जप का आयोजन सुनिश्चित किया गया है । पुण्य नगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह 12 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक होना है। जिसमें बैतूल वासियों के द्वारा भी प्रभु श्री राम जी के चरणों मे 13 करोड़ राम नाम जप के समर्पण का परम् सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है ।

बैतूलबाजार के सामुदायिक मंगल भवन प्रांगण में आयोजित किए जाने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत 24 जनवरी 2024 को भव्य शोभा यात्रा के साथ की जाएगी।शोभायात्रा दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से हाेते हुए शाम चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। 25 जनवरी 2024 को सुबह आठ बजे से समर्थ सदगुरू श्री मोहन महाराज के सानिध्य में 13 घंटे में 13 करोड़ संगीतमय।प्रभु श्री राम के नाम का जप प्रारंभ किया जाएगा। रात्रि नौ बजे तक 13 करोड़ संगीतमय प्रभु श्री राम के नाम का जप पूर्ण होगा। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भंडारा प्रसादी का वितरण भी राम भक्तों की ओर से किया जाएगा। आयोजन में सेवा कार्य करने वाले रामभक्तों ने जिले के समस्त भक्तों से आग्रह किया है कि इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता देकर विश्वकल्यानार्थ व समस्त जनमानस के सुख शांति हेतु अपनी सहभागिता अर्पित करने के लिए शामिल हों।सभी की उपस्थिति ही राम नाम जप की पूर्णाहुति होगी ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.