Collector takes action:बैतूल में अवैध रेत के खिलाफ कलेक्टर फिर एक्शन रेत माफियाओ में मचा हड़कम

बैतूल में अवैध रेत के खिलाफ कलेक्टर फिर एक्शन रेत माफियाओ में मचा हड़कम

बैतूल बैतूल जिले में इन दोनों रेत माफियाओं पर लगातार की जा रही कार्रवाइयों को देखते हुए रैत माफिया में हड़काम समझ गया है कलेक्टर द्वारा कुछ दिनों पहले देर रात बड़ी छापा मार करवाई उसके बाद कल रात में पुनः कलेक्टर द्वारा रेत खदानों पर जाकर जांच करना और वही भैसदेही में वन विभाग द्वारा अवैध के परिवहन करते ट्रैक्टरों का पकड़ना साथी देर रात सभी थाना प्रभारी द्वारा सभी सीमाओं पर तैनात रहते हुए रेत परिवहन के डंपरों की धर पकड़ स्पष्ट रूप से दर्शा रही है कि अब जिले में रेत। माफियाओं की खेर नहीं आज प्रातः 04:00 बजे के दरम्यान वन परिक्षेत्र भैंसदेही (सामान्य) के अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक वृत्त पलस्या के स्टॉफ द्वारा बीट रातामाटी में गश्ती की जा रही थी, गश्ती के दौरान रातामाटी बीट के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1054 में अवैध रेत उत्खनन कर रेत परिवहन हुये ट्रेक्टर दिखाई दिये। अधिनस्थ स्टॉफ द्वारा ट्रेक्टरों को रोका गया परंतु ट्रेक्टर चालकों द्वारा ट्रेक्टरों को तेजी से वहां से भगा लिया गया। तद्धपरांत स्टॉफ द्वारा सूचना दी गई की वनक्षेत्र से रेत भरकर 04 ट्रेक्टर भैंसदेही की ओर जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर मेरे द्वारा अधिनस्थ स्टॉफ को तत्काल भेजा गया। अधिनस्थ स्टॉफ द्वारा निम्न अवैध रेत परिवहन करते हुये ट्रेक्टरों की जप्ती की कार्यवाही की गई।

• प्रकरण क्रमांक 01 दिनांक 29.05.2024 को समय प्रातः 05:15 AM बजे भैंसदेही से भीमपुर मार्ग पर गाडागोहान जोड़ के समीप 01 आयसर कंपनी का ट्रेक्टर 485 सिल्वर रंग क्रमांक MP-48-AA-3689 एवं ट्राली बगैर नंबर मय रेत सहित 3.50 घ.मी. परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिसमें वाहन चालक (1) कुलदीप व. भुता जाति कोरकू उम्र 16 वर्ष साकिन रातामाटी तहसील थाना भैंसदेही जिला बैतूल (म.प्र.) जिसका वन अपराध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में जांच जारी है।

प्रकरण क्रमांक 02 दिनांक 29.05.2024 को समय प्रातः 05:25 AM बजे भैंसदेही से भीमपुर मार्ग पर गाडागोहान जोड़ के समीप 01 न्यू हालेण्ड 3600-2 नीला रंग क्रमांक MP-48-ZB-0231 एवं ट्राली बगैर नंबर मय रेत सहित 4.50 घ.मी. परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिसमें वाहन चालक (1) श्याम व. सोमा अखण्डे जाति कोरकू उम्र 23 वर्ष साकिन चिचोलीढाना तहसील भैंसदेही जिला बैतूल (म.प्र.) जिसका वन अपराध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में जांच जारी है।

• प्रकरण क्रमांक 03 दिनांक 29.05.2024 को समय प्रातः 05:30 AM बजे भैंसदेही से नीमपुर मार्ग पर गाडागोहान जोड़ के समीप 01 न्यू हालेण्ड 3600-2 नीला रंग क्रमांक MP-48-ZD-5571 एवं ट्राली बगैर नंबर मय रेत सहित 4.30 घ.मी. परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिसमें वाहन चालक (1) विजय व. घन्सु छितकारे जाति रज्जड़ उम्र 17 वर्ष साकिन चिचोलीढाना तहसील भैंसदेही जिला बैतूल (म.प्र.) जिसका वन अपराध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में जांच जारी है।

प्रकरण क्रमांक 04 दिनांक 29.05.2024 को समय प्रातः 05:30 AM बजे भैंसदेही से भीमपुर मार्ग पर गाडागोहान जोड़ के समीप 01 सोनालिका DI-50 नीला रंग क्रमांक बगैर नंबर चेचिस नंबर GXADK130700653 एवं ट्राली बगैर नंबर मय रेत सहित 4.50 घ.मी. परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिसमें वाहन चालक (1) विजय व. दयाराम बघेल जाति धोबी उम्र 23 वर्ष साकिन चिचोलीढाना तहसील भैंसदेही जिला बैतूल (म.प्र.) जिसका वन अपराध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में जांच जारी है। इस जप्ती में प्रमुख भूमिकाः-

(1) श्री ओमप्रकाश हारोडे, परिक्षेत्र सहायक भैंसदेही (2) श्री प्यारेलाल पवार, परिक्षेत्र सहायक चिचोलीढाना (3) श्री संजय पाण्डे, वनरक्षक बीटगार्ड रातामाटी (4) श्री विनोद रघुवंशी, वनरक्षक बीटगार्ड राक्सी (5) श्री कृष्णकुमार ठाकुर, वनरक्षक, बीटगार्ड सायगोहान (6) श्री मुकेश धुर्वे, वनरक्षक, बीटगार्ड खामला (7) श्री तितरिया सोलंकी, वनरक्षक बीटगार्ड भादूगांव (8) श्री दिनेश धुर्वे, वनरक्षक बीटगार्ड, गाडागोहान (9) श्री उमेश उईके, वनरक्षक बीटगार्ड कुकडी (10) श्री राजू पठारिया, वनरक्षक बीटगार्ड, देडपानी (11) श्री नितिन कुमार, वनरक्षक बीटगार्ड, धार (12) श्री पवन सिंह ठाकुर, वनरक्षक बीटगार्ड बडगांव (13) श्री जीवनधर झाड़े, वनरक्षक बीटगार्ड कोरडी (14) केशो इवने, वनरक्षक बीटगार्ड ढोकना (15) मुकेश कुमार बामने, वनरक्षक बीटगार्ड सरांडी की भूमिका रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.