Betul police:मैडम तो महान है पर चमचों से परेशान है!!
मैडम तो महान है पर चमचों से परेशान है!!

बैतूल भेसदेही पुलिस द्वारा हाल ही में कुछ दिन पहले भैंसदेही मुख्यालय शिव मंदिर के पास बरहापुर रोड पर बड़े दलबल के साथ अवैध शराब एक आयशर ट्रक में बरामद की जिसमें पुलिस के प्रेस नोट के आधार पर 107 पेटी देसी विदेशी अवैध शराब पी गई जिसका मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई परंतु जिस पुलिस के लिए आम जनता बड़ी-बड़ी बातें करती है की पुलिस गड़े मुर्दे भी उखाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती वही अवैध शराब कितनी बड़ी कार्यवाही में भैंसदेही पुलिस को ना ही अभी तक मलिक मिल रहा और ना ही ड्राइवर और ना ही शराब माफिया जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सामने आया कि अवैध शराब जो आईसर ट्रक में बरामद हुई थी वह चिचोला ढाना के किसी शराब माफिया की थी जो लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चलता आ रहा है आगे यहां भी जानकारी में सामने आया सब कुछ जानकार भी पुलिस अनजान बनने का नाटक करते हुए आरोपियों की तलाश में भारी धूप भीषण गर्मी में 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान में दर-दर भटक रही है विश्व में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के हस्तक्षेप के कारण शराब से जुड़े मामले में करवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने की कोशिश की जा रही है अब यह भाजपा नेता का बोलबाला भैंसदेही क्षेत्र में बोलता है!
इनका कहना है
आरोपियों की तलाश की जा रही है हमारे द्वारा आबकारी विभाग को पत्र लिख दिया है जिसमें बेच नंबर से पता लगाने के लिए की शराब किस ठेकेदार की है जैसे ही पता चलता है मामला ठेकेदार पर भी बनाया जाएगा
अंजना धुर्वे भैंसदेही थाना प्रभारी
इनका कहना है
भैंसदेही थाने से हमारे पास कोई भी पत्र नहीं आया है थाने से ऐसा कोई पत्र आएगा तो हमारे द्वारा इसकी जानकारी उपलब्ध कर दी जाएगी
अंशुमन चडार आबकारी अधिकारी
