Betul News:मुख्यालय से नदारत रहते है नगर परिषद आठनेर के सीएमओ
मुख्यालय से नदारत रहते है नगर परिषद आठनेर के सीएमओ
मुख्यालय से नदारत रहते है नगर परिषद आठनेर के सीएमओ

बैतूल :-नगर परिषद आठनेर के सीएमओ की उदासीनता एवं मुख्यालय से नदारत रहने की प्रवृति के कारण नगर के विकास कार्यों पर जैसे विराम सा लग गया है, जिसके कारण वार्ड में स्वीकृत कार्य अधूरे रहने से वार्ड पार्षदों को जनता का कोप भाजन बनना पड़ रहा हैं।वार्ड क्रमांक 15 की वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम प्रवीण चडोकार जो नल- जल एवं स्वच्छता सभापति भी है ने कहा है कई बार सीएमओ की लापरवाही एवं मुख्यालय से नदारत रहने की प्रवृत्ति के चलते विवाद की स्थिति बन रही हैं। श्रीमती चडोकार के अनुसार जिन कार्यों के टेंडर हो चुके है उनके वर्क आर्डर जारी नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कुछ कार्यों के टेंडर खोले जाने है लेकिन सीएमओ की अनुपस्थिति से टेंडर जस के तस पड़े हैं। आठनेर नगर परिषद में अपनी पदस्थापना के समय से ही सीएमओ की कार्यशैली नकारात्मक रही हैं। एैसा लगता है कि उन्हें उनकी मर्जी के बिना आठनेर नगर परिषद में पदस्थ कर दिया गया हैं। नगरवासियों एवं पार्षदों में सीएमओ की कार्यशैली को लेकर खासी नाराजगी दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने चेताया है कि इनके द्वारा अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं किया जाता है तो उच्च स्तर पर शिकायतें प्रेषित की जायेगी।
