commissioner video viral:उज्जैन कमिश्नर का वीडियो वायरल चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया

उज्जैन कमिश्नर का वीडियो वायरल चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया

महादेव मंदिर में चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए दिखाई दिए बोले-भूल से ऐसा हुआ…वे माफी मांगते है

क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी को इतना भी पता नहीं होता है कि मंदिर में जाने या फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त चप्पल जूते नहीं पहने जाते है|निश्चित ही इसका जवाब यही होगा कि ऐसा तो नहीं हो सकता| लेकिन उज्जैन में ऐसा ही हुआ है|दरअसल उज्जैन कमिश्नर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में कमिश्नर संजय गुप्ता शिवलिंग पर चप्पल पहने हुए शिवलिंग पर अभिषेकर करते नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि हंगामा खड़ा होने के बाद कमिश्नर संजय गुप्ता ने माफी मांग ली है। इधर लोगों का कहना है कि यह हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। वायरल वीडियो बीते शनिवार का है। कमिश्नर संजय गुप्ता जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रामघाट पर सफाई करने पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने महादेव मंदिर में अभिषेक किया था। वायरल तस्वीरों में कमिश्नर के साथ मौजूद सभी लोग चप्पल उतारे हुए थे। केवल कमिश्नर साहब ही चप्पल पहने हुए रहे। इस मामले को लेकर बीजेपी पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने भी संभागायुक्त को घेरा है। उन्होंने कहा है कि संभाग के सबसे बड़े अधिकारी ने चप्पल पहनकर जल चढ़ाया, ये हिंदू धर्म और संस्कृति का अपमान है। इतने बड़े अधिकारी द्वारा ऐसा करना असहनीय है। तिवारी ने कहा है कि कमिश्नर को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। हालांकि कमिश्नर संजय गुप्ता ने इस मामले में बाद में माफी मांग ली थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.